बस पलटने से 3 यात्री हुई की मौत, एक यात्री का हाथ हुआ धड़ से अलग

Stvn State Desk खरगोन- खरगोन जिले के बड़वाह में यात्री बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 47 लोग घायल हुए हैं। इनमें 7 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। इनमें एक यात्री का हाथ धड़ से अलग हो गया है। बता दे की बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। ओवरटेक करने की वजह से बस बेकाबू हो गई और तीन बार पलटी खाकर गिर गई।
दरअसल हादसा बड़वाह से करीब 7 किलोमीटर दूर सुबह करीब साढ़े 11 बजे बागफल और मनिहार के बीच हुआ। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर शराब के नशे में था। और ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था। इसी दौरान एक कार को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई और पलट गई। 38 सीटर बस में 50 यात्री सवार थे। मरने वाले यात्रियों में दो पुरुष और एक महिला है। इनमें छैगांवमाखन के रहने वाले श्रवण की पहचान हो पाई है। बाकी दो मृतक के बारे में पता लगाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार छुट्‌टी की वजह से अस्पताल में स्टाफ की कमी है। घायलों का इलाज करने में परेशानी आ रही है। बताया जा रहा है की स्वयंसेवकों की सूचना पर शहर के तीन अस्पतालों के डॉक्टर अपने स्टाफ के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे। जंहा उन्होंने घायलों का उपचार किया है ।


By - sagartvnews
15-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.