सागर- जहाँ से जन्म लेते हैं पंख, निशान कविता पोस्टर का हुआ विमोचन

 

 

सागर में भगतसिंह यादगार मंच द्वारा निशान कविता पोस्टर के पहले अंक का विमोचन सिविल लाइन स्थित चेतना कंप्यूटर और स्टेशनरी पर किया गया। जिसमें कविता के अंश वे पंछी के पंख तोड़ सकते हैं कैसे तोड़ेंगे उड़ने का संकल्प, जहाँ से जन्म लेते हैं पंख -निरंजन श्रोत्रिय।
कार्यक्रम की शुरुआत एक जनगीत से हुई। मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष मिश्रा ने कविता पोस्टर का उद्घाटन करते हुए कहा की यह मुहिम सागर में जनजागृति का काम करेगी। भगतसिंह यादगार मंच गुना के संयोजक लोकेश शर्मा बोले की सोशल मीडिया के दौर में सभी मोबाइल में व्यस्त हैं। जिसमें तमाम गंदगी और भ्रामक खबरें आ रही हैं। सामाजिक सांस्कृतिक माहौल खराब हो रहा है। तब कविता पोस्टर समाज के अंदर बेहतर सामाजिक सांस्कृतिक माहौल बनाएंगे। हर महीने एक संस्थान पर कविता पोस्टर लगाया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रामावतार शर्मा ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने वाली मशाल है।
इस दौरान कई लोगों की मौजूदगी रही


By - SAGAR TV NEWS
19-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.