सागर-फिर एक बार युवा मोर्चा का ऐतिहासिक कार्यक्रम,खेलों से निखर रही प्रतिभाएं || SAGAR TV 24X7 ||

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत जिले भर में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किये जा रहे हैं। इससे को लेकर देवरी में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया मौजूद रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर "खेलेगा मध्यप्रदेश" अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में देवरी विधानसभा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि किसी भी शहर, गांव, प्रदेश देश की उन्नति में युवा वर्ग की अहम भूमिका होती है। इसके लिए युवाओं को अपनी भागादारी सुनिश्चित करनी होगी। तभी गांव, शहर, प्रदेश का विकास संभव है। इसके लिए खेल भी बेहतर विकल्प है।
गौरव सिरोठिया बोले की खेल प्रतिभाओं को उभारने भाजपा की संवेदनशील सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया। जिससे आज गांव-गांव में खेल मैदान और स्टेडियम हैं।
वहीं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि अलग-अलग खेलों के माध्यम से मप्र के युवाओं ने विश्व में नाम कमाया है। जिससे विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन हुआ है। युवाओं को इतनी बड़ी ऊंचाई पाने के लिए किसी बड़े शहर में होना जरूरी नहीं है। बल्कि युवाओं की अपनी मेहनत लगन उसे खेलों में कहीं पर भी ले जा सकती है।
इस दौरान कई लोगों की मौजूदगी रही।--------
देखा जाये तो भाजपा ने चुनावी कमर कस ली है और युवा मोर्चा ने भी अपनी तैयारी जोरों शोरों से शुरू कर दी है। युवा मोर्चा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।


By - Sagar tv news
05-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.