75 साल में 65 साल की महिला से प्यार, फिर इकरार, फिर कर ली ही शादी

 

 

एक बड़ा ही मशहूर गीत है न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन, और कहा तो ये भी जाता है की प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता है। कुछ इसी तरह का मामला भी सामने आया। जहाँ एक 75 साल के व्यक्ति ने खुद से 10 साल छोटी महिला यानी 65 साल की महिला से शादी रचा ली। वो भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में। हम बात कर रहे हैं एमपी के सतना जिले के जनपद रामनगर की, जिसके बाद अब यह शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल बताया गया की रामनगर जनपद के देवरी गांव में 75 साल के भगवानदीन और 65 साल की मोहनिया बाई एक ही गाँव मे रहते थे। पैरों से विकलांग भगवानदीन की शादी हो चुकी थी। लेकिन 10 साल पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था। वहीं मोहनिया बाई अब तक कुंवारी थी। जिनका बुढ़ापे में कोई सुख दुख का साथी भी नही था। गाँव मे रहने के कारण दोनों में नजदीकियां बड़ी और वो एक दुसरे को पसंद भी करने लगे। दोनों में काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब इन्हें जनपद में मुख्य्मंत्री विवाह योजना में सामूहिक विवाह की जानकारी लगी तो इन्होंने इसमें शामिल होकर पूरी रीति रिवाज से शादी कर ली। 75 वर्षीय भगवानदीन को ग्रामीणों ने गोद में उठाकर अग्नि के फेरे लगवाए। शादी के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं था।--------


By - SAGAR TV NEWS
18-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.