बुंदेलखंड में सेब की खेती लेकिन क्या इस सेब में आ पाएगी कश्मीर-हिमाचल सी मिठास

 

 

हिमाचल प्रदेश के सेब पूरे भारत में फेमस हैं, यहां से सेब को विदेशों में खासा पसंद किया जाता है. हिमाचली सेब अब मध्य प्रदेश की धरती पर भी उगेंगे. दरअसल सागर के केसली के किसान अनिरुद्ध सिंह ने अपने फार्महाउस पर हिमाचली सेब के 10 पौधे उगाए हैं, इनमें फूल आना भी शुरु हो गए हैं, जो धीरे-धीरे फल का आकार भी लेने लगे हैं. अब इंतजार इस बात का है कि सेब का स्वाद कैसा होगा.
एक युवा किसान की कोशिश के चलते बुंदेलखंड में सेब की खेती की उम्मीद जगी है. दरअसल जिले के केसली के युवा किसान अनिरुद्ध सिंह ने फार्महाउस पर सेब के 10 पौधे प्रयोग के तौर पर लगाए थे. दो साल तक पौधों की देखभाल के बाद उनका यह प्रयोग अब सफल होते हुए नजर आ रहा है. सेब के पौधों में फूल आना शुरू हो गए हैं और धीरे धीरे फल का आकार ले लेंगे. उद्यानिकी विभाग युवा किसान के प्रयोग पर नजर बनाए हुए हैं और विभाग को भरोसा है कि सेब की खेती का यह प्रयास सफल होगा. सिर्फ देखना यह है कि इधर उगने वाले सेब के फलों का स्वाद और गुणवत्ता कैसी होती है.


By - SAGAR TV NEWS
03-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.