कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने कोई प्रत्याशी नहीं बचा तो भाजपा के लोगों में ही खोज रही प्रत्याशी |#Parul

 

 

एमपी के मुंगावली पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा की कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई प्रत्याशी नहीं बचा है। तो भाजपा के लोगों में ही प्रत्याशी खोज रही है। वहीँ पारुल साहू को लेकर कहा कि आना जाना तो लगा रहता है। दरअसल मंत्री भूपेंद्र सिंह शुक्रवार को मध्यप्रदेश सरकार द्रारा किसानों के खातों में फसल बीमा की राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने मुंगावली पहुंचे थे। नगर परिषद परिसर में इसका आयोजन हुआ। जहाँ किसानों के खातों में 12 करोड़ के लगभग बीमा राशि डाली गई। इस मौके पर मंत्री ने नवीन बस स्टैंड के लिए 6 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत की जिससे बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव भी शामिल हुए उन्होंने कहा कि तीसरे साल में तीसरा चुनाव लड़ने जा रहा हूँ और मुंगावली हमेशा इतिहास लिखती है। क्योंकि अभी पूरा मंत्री नही बना हूँ आने वाले चुनाव में तीसरी बार विधायक बनाके पूरा मंत्री बना देना। इस दौरान जब वार्ड 3 की महिलाएं सीएमओ विनोद उन्नीतान की पीएम आवास की शिकायत लेकर मंत्री के पास पहुची तो नगर परिषद के कर्मचारी उन्हें रोकते दिखाई दिए। वहीँ मंत्री ने महिलाओं को आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में जनता ने दूरी बनाये रखी।


By - Anuj Jain (Mugawali,Ashoknagar,MP)
18-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.