सागर-चरित्र शंका में बेटी की आँखों के सामने माँ की हत्या,आरोपी पिता गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||
सागर के रहली थाना क्षेत्र के पटना बुजुर्ग में चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी को मार डाला दी। यह काण्ड दंपती की 13 साल की बेटी के सामने हुआ। मामला सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका सोनू विश्वकर्मा की शादी 16 साल पहले कोमल विश्वकर्मा के साथ हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक चल रहा था। उनकी 13 साल की एक बेटी है। लेकिन कुछ समय से पति कोमल अपनी पत्नी सोनू पर चरित्र शंका करने लगा। जिसको लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। 10 मार्च की रात चरित्रशंका की बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ हो गया था। प्रत्यक्षदर्शी मृतका की 13 वर्षीय बेटी ने बताया कि पापा कोमल और मम्मी सोनू के बीच चरित्रशंका की बात को लेकर अक्सर लड़ाई होती थी। 10 मार्च की रात मैं, मम्मी सोनू, पापा कोमल लेटे थे। मैं सो गई थी। इसी बीच रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पापा और मम्मी के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़े की आवाज सुन मैं जागी तो देखा पापा ने मम्मी से लड़ते हुए गला दबा दिया। मम्मी हाथ-पैर हिलाने लगी। कुछ देर बाद मम्मी शांत हो गई। मैं डर गई थी। वहीं पर लेटी रही। सुबह 6 बजे उठकर दादी के घर गई और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।