सागर-मंत्री का संकल्प पूरा करने वाले सहयोगियों का किया गया सम्मान || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में आभार समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन अधिकारी, कर्मचारी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने हाल ही में गढ़ाकोटा में संपन्न हुए 20 वे सामूहिक विवाह समारोह में योगदान दिया था। इस समारोह में 21 सौ जोडे दाम्पत्य सूत्र में बंधे थे।
आभार समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में लाखों लोगो की भीड़ को मैनेज करना आसान नही था, केवल भगवान की कृपा से यह बड़ा आयोजन सफल हो सका। लाखां लोगो की भीड़ में एक दो साल का बालक भी अपनी मां से बिछड़ गया था लेकिन वह जल्द मिल गया। साथ ही कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में सैनिक की भाती कार्यकर्ताओ ने ड्यूटी निभाई। मैंने भी यह कार्य मंत्री पुत्र के भाव से नही बल्कि कार्यकर्ता के भाव से किया। आप सभी के सहयोग से सामूहिक विवाह सम्मेलन समारोह सफल हो सका। इस अवसर पर एसडीएम गोविन्द दुवे, एसडीपीओ अशोक चौरसिया, जनपद अध्यक्ष रश्मि सुरेश कपस्या, नगर पालिका अध्यक्ष दीपा दिनेश लहरिया सहित कई अधिकारी कर्मचारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


By - Ravi Soni Sagar TV News from Gadhakota.
17-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.