विदिशा में कॉलेज की लड़कियों ने मुख्यमंत्री का रास्ता रोका,मांगी स्कॉलरशिप || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी में विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व समीक्षा, समर्थन, विरोध और समस्याओं के निराकरण और मांग आदि का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा में ओला पीड़ित किसानों की हालत जानने गए थे। इसी दौरान कॉलेज स्टूडेंट्स ने उनका रास्ता रोक लिया। मुख्यमंत्री से मिलने लड़कीयक सड़क पर ही बैठ गयी उन्हें देखकर मुख्यमंत्री का काफिला रुक गया। तत्काल सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मी हथियार लेकर लड़कियों की तरफ बढ़े और उन्हें रास्ता खाली करने के लिए कहा। इसी दौरान कॉलेज के प्रोफेसर और अन्य अधिकारी भी आ गए। केवल 1 महिला पुलिस कर्मचारी थी। इस घटनाक्रम की वीडियो बना रही छात्रा को भी रोकने का प्रयास किया गया लेकिन लड़कियां भयभीत नहीं हुई। आखिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनसे मिलने के लिए आए। कॉलेज की छात्राओं की बातों को ध्यान से सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।


By - SAGAR TV NEWS
23-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.