भयानक बवंडर, 50 से अधिक घरों को नुकसान, मलबे में दबे लोग...10 घायल

 

पंजाब के फाजिल्का जिले में शुक्रवार को ऐसा दृश्य दिखा जिसे देख लोग चकित रह गए. यहां के बुकैनवाला गांव में एक बड़े तूफान ने तबाही मचाई थी, जिससे इलाके के 50 से अधिक घर नष्ट हो गए. इसके अलावा तीन वर्ग किमी के इलाके में 10 लोग घायल हो गए. कइयों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली थी. इलाके में बचाव के लिए BSF जवानों को तैनात किया गया है. घायलों में से दो को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि बाकी को अबोहर सिविल अस्पताल भेजा गया.
बवंडर के चलते घरों की दीवारें ग‍िर गईं और लोग उसमें दबकर घायल हो गए। इसके अलावा बागों में लगे पेड़ उखड़कर हवा में लहराते द‍िखे। बवंडर की तस्वीरे को लोगों ने कैमरे में भी कैद क‍िया। फाज‍िल्‍का के अलावा पंजाब के कई ज‍िलों में शुक्रवार को जोरदार बार‍िश हुई। इससे गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बार‍िश के चलते फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने का आदेश द‍िया है। साथ ही कहा है क‍ि जिस किसी गरीब का घर बार‍िश के चलते ढहा है उसे भी पंजाब सरकार आर्थिक सहायता देगी।


By - sagar tv news
26-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.