बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की ह-त्या,कुछ दिनों बाद थी सगाई,परिजन थे रिश्ते के नाराज़

 

सागर जिले के बीना के शास्त्री वार्ड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने अपने प्रेमी से मिलकर अपनी मां पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर डाली।
बीना के नई सब्जी मंडी स्थित शास्त्री वार्ड निवासी आसाराम अहिरवार ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी सपना अहिरवार का करीब तीन वर्षो से गढ़ा पडरिया गांव के अमर पंडित से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह मेरी पत्नी मंजन करने के लिए उठी तो मेरी बेटी और उसके प्रेमी अमर पंडित ने मिलकर मेरी पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। पत्नी के चिल्लाने की आवाज को सुनकर उठा तो पत्नी खून से लथपथ थी। हमको देखकर बेटी और अमर पंडित भाग गए। इसके बाद उन्हें बीना के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान पत्नी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतिका के पति आसाराम अहिरवार ने बताया कि बाईट... इसके अलावा हाल में ही लड़की की सगाई होने वाली थी। जिसके कारण लड़की और उसके प्रेमी ने यह कदम उठाया और उनकी पत्नी की हत्या कर डाली।
बीना थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि सिविल अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर जांच की जा रही है। मेमो में सीढ़ियों से गिरकर मौत होना बताया गया है। एफएसएल की टीम को सागर से बुलाया गया है। पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


By - sagar tv news
28-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.