निगमकर्मी का गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने की बात को लेकर हुआ था विवाद

 

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर देशभर में स्वच्छता के मामले में नंबर 1 पर है। इसके लिए उसे कई अवॉर्ड भी मिले है। लेकिन एक पूर्व विधायक के रिश्तेदारों को शायद ये बात नहीं पता। उन्होंने घर से कचरा उठाने आए निगमकर्मी पर रिवाल्वर तान दी और हवाई फायर भी किया। ये पूरी घटना स्कीम 103 के मंगल विहार कॉलोनी की बताई जा रही है। पूर्व विधायक मनोज पटेल के रिश्तेदार महेश पटेल के घर कचरा कलेक्शन गाड़ी पहुंची थी। निगमकर्मी का पटेल की पत्नी से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच महेश पटेल वहां रिवाल्वर लेकर पहुंच गए। उन्होंने निगम कर्मचारी को अपशब्द कहते हुए उस पर रिवाल्वर तान दी। इसके बाद निगमकर्मी वहां से निकल गए। इधर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। गौरतलब है कि इंदौर नगर निगम घरों से गीला-सूखा कचरा अलग अलग करवा कर उठवाता है।


By - SAGAR TV NEWS
17-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.