6 भैंसों की चोरी करने वाले चार चोरों को पुलिस ने दबोचा || SAGAR TV NEWS ||

 

छतरपुर जिले में भैंस चुराने वाले चार आरोपियों का पुलिस ने गिरफतार कर लिया है और इनके कब्जे से 6 भैंसें भी बरामद की है। इस मामले में गुलगंज थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि विवेचना के दौरान जब ग्राम देवरान के पनगौरा घाट से 4 संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। इन आरोपियों के नाम जलील मंसूरी, वीरेन्द्र यादव, पवन कुशवाहा और अशोक कुशवाहा हैं। एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि वे पहले सुनसान इलाकों में घूमने वाले मवेशियों की रैकी करते थे और इसके बाद मौका पाकर उन्हें चोरी कर लेते थे। गौरतलब है कि 12 अप्रैल को गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बडख़ेरा में रहने वाले मुन्ना यादव और देवरान निवासी गोवर्धन चढ़ार के कुल 6 नग मवेषियों को अज्ञात चोरों ने चुरा ली थीं और पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इन आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी के अलावा कार्यवाहक प्रधान आरक्षक कैलाश राजपूत, मुकेश कुशवाहा, आरक्षक सतीश परसारिया, कृष्ण प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


By - SAGAR TV NEWS
18-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.