महिला के साथ इतना जुल्म की सुनकर होश उड़ जायेंगे || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमे महिला बिजली खंभे से बंधी दिखाई दे रही है। घटना थाना क्षेत्र के पाटन खुर्द गांव की है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और महिला और आरोपी दोनों को वहां से थाने ले गई। वहां से महिला के बयानों के बाद उसे अस्पताल भेजा गया है। महिला के पति ने बताया कि राधारानी रजक अपने घर से भैंस चराने ले जा रही थी। लेकिन रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते अरविंद विश्वकर्मा, रोहित, दिनेश, चंद्रेश ने महिला को पकड़ा और घसीटते हुए उसे ले गए और एक बिजली के खंभे से बांध दिया। महिला का पति और बेटी बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। परिजनों की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची। और उसे छुड़ाया। सागर एसपी अतुल सिंह का कहना है कि एक साथ पुरषो के द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई है इसलिए उसे गंभीरता से लिया गया है। पुलिस इसमें मामला दर्ज कर लिया है अरोपिकी गिरफ्तारी हुई है। जिसने वीडियो बनाया है उसके भी बयान लेंगे। और उसके हिसाब से कार्यवाही की जायेगी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस तरह का दुर्व्यव्यहार किया है। पुलिस ने धारा 341, 294, 323, 506 /34 के तहत मामला को दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।


By - SAGAR TV NEWS
26-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.