मुठभेड़ में पुलिस ने दो महिला नक्सली को किया ढेर,दोनों पर था 14-14 लाख रुपए का इनाम SAGAR TV NEWS

 

मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट क्षेत्र में दरमियानी रात पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों ने दम तोड दिया। दोनों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बीते साल भी पुलिस ने 6 नक्सलियों का आतंक खत्म कर दिया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि गढ़ी थाना इलाके में कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें जवानों ने 2 महिला नक्सली सुनीता और सरिता को ढेर कर दिया। सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर थी और वह वर्तमान में विस्तार दलम में काम कर रही थी। वहीं सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रह चुकी थी। साथ ही वह खटिया मोचा दलम में भी थी। वहीं वर्तमान में वह विस्तार दलम में सक्रिय थी। दोनों की डेड बाडी भी बरामद हो गई। नक्सलियों के पास से बंदूकें, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है। दोनों ही महिला नक्सलियों पर इनाम घोषित था। घटना के बाद बालाघाट पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान छेड़ दिया है। गौरतलब है कि सवा साल में यह चौथा एनकाउंटर था। इस बीच आठ नक्सली मारे गए, जिन पर 8 करोड़ का इनाम था। वही, यह खबर मिलने के बाद बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, हॉकफोर्स सीओ मौके पर पहुंचे।


By - Pankaj Daharwal Sagar TV News from Balaghat.
22-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.