विधायक रामबाई के लेटर पैड पर फर्जी तरीके से जारी किए नियुक्ति पत्र,ग्रामीणों से ठगे 50-50 हजार

 

 

दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार के नाम पर 2 लोगों ने लाखों रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने विधायक का फर्जी लेटर हेड बनाकर मडियादो क्षेत्र के 8 लोगों को रोजगार सहायक और पंचायत सचिव के फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए और उनसे 50-50 हजार रुपए भी ठग लिए। ठगी का शिकार लोग वही फर्जी लेटर हेड लेकर विधायक के घर जनसुवाई में पहुंचे, तो विधायक भी उसे देखकर दंग रह गईं।

 

 

 

इसके बाद वह सीधे एसपी राकेश कुमार सिंह के पास पहुंची और उन्हें बताया कि दमोह जिले के ग्वारी गांव में रहने वाले मानक कुशवाहा और जबलपुर के दुष्यंत तिवारी ने मेरे नाम के फर्जी लेटर हेड बनाकर उस पर मडियादो क्षेत्र के करीब 8 लोगों को रोजगार सहायक और पंचायत सचिव नाम के नियुक्ति पत्र देकर सभी से 50-50 हजार वसूले हैं।

 

 

 

विधायक ने कहा कि मडियादो के मानक लाल कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा सहित 5 अन्य लोग उनके पास पहुंचे थे। तब यह बात पता चली। इन लोगों को लेटर हेड पर नियुक्ति पत्र तो दिया गया था, लेकिन नौकरी नहीं दी गई। जब लेटर हेड देखा तो पूरा खेल समझ में आ गया।

 

 

उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने विधायक को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

 


By - SAGAR TV NEWS
19-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.