दिग्विजय सिंह द्वारा अपमानित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल || SAGAR TV NEWS ||

 

 

बुरहानपुर में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने आए पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष और युवा पार्षद अबरार को अपमान करने मामले ने सियासी गलियारों में नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। अल्पसंख्यक नेता को दिग्विजय सिंह द्वारा अपमानित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

इस मामले को लेकर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कॉग्रेस हमेशा अल्पसंख्यक वर्ग का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है और उन्हें अपमानित करती है बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अजहर उल हक ने कांग्रेस अल्पसंख्यक नेता अबरार साहब को बीजेपी में आने की पेशकश की है। वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मामले पर अपनी पार्टी और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बचाव करते हुए कहा प्रोटोकॉल के कारण दिग्विजय सिंह ने अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष अबरार साहब को मंच से नीचे जाने को कहा था। यह हमारी पार्टी का आंतरिक मामला है जिसे सुलझा लिया जाएगा।

 

 

 

 

 

इस घटनाक्रम के बाद यह अटकलें तेज हो गई कि कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष और युवा पार्षद अबरार साहब कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे। वही बीजेपी, एमआईएम, आम आदमी पार्टी ने अबरार साहब को अपनी अपनी पार्टी में आने का न्योता दिया है।

 

 

 

 

 

 

वही अबरार साहब ने साफ कहा वह कांग्रेस किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ेंगे उनकी शिकायत वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से है। कांग्रेस पार्टी से नहीं। उन्होंने जो पार्टियां उन्हें न्योता दे रही है वे अपनी-अपनी पार्टी के अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर ध्यान दें मेरी चिंता छोड़ दे।


By - SAGAR TV NEWS
28-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.