फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे पुलिस आरक्षक बना आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

 

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती हुए 10 बी बटालियन के फरार पुलिस आरक्षक को मकरोनिया पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी सुमित पाल पिछले दो सालो से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस की टीम ने इटावा जिले के नगला मनी गांव से गिरफ्तार किया है।  बता दे कि सुमित ने 2017-2018 की भर्ती में एससी-एसटी का फर्जी प्रामण पात्र बनवाकर पुलिस विभाग में आरक्षक के पद में भर्ती हो गया था। जो 10 वी बटालियन थी। सुमित के फर्जी दस्तावेज होने की सुचना 10 वीं बटालियन के अधिकारि को मिली। जब मामले की जांच की गई तो मामला फर्जी पाया गया जिसके बाद कमांडेंट के पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना मकरोनिया में 420 का मामला दर्ज किया गया था। आज आरोपी को न्यायलय में पेश किया गया है। 

 
 

By - Anuj Goutam
02-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.