सागर नगर निगम पहुंचे डॉक्टर और लोगों से जल्द तंबाकू त्यागने का किया आव्हान || SAGAR TV NEWS ||

 

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर सागर नगर निगम परिसर में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन नगर निगम, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन और बुंदेलखंड शासकीय मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान से किया गया।

 

इस मौके पर महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने लोगों से जल्द तंबाकू त्यागने का आव्हान किया। वही, डॉ तल्हा साद ने तम्बाकू सेवन से उत्पन्न होने वाली विभिन्न बीमारियों और उनके गंभीर दुष्परिणाम को बताया। डॉ सिरोठिया ने सभी पार्षदों से अपने क्षेत्र में तंबाकू उन्मूलन पर लगातार काम करने का आग्रह किया।

 

महापौर संगीता तिवारी ने तंबाकू निषेध के कार्यक्रम को नगर निगम से शुरू करने की पहल की और सभी कर्मचारियों से जल्द से जल्द तंबाकू त्यागने का संकल्प लिया। इस संगोष्ठी डॉ सुमित रावत, डॉ सुशील गौर, डॉ राघव गुप्ता, डॉ संजय प्रसाद, डॉ राघव गुप्ता, डॉ भूपेन्द्र रोहित,डॉ राकेश माहोर आदि मौजूद थे।


By - SAGAR TV NEWS
31-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.