विधवा महिला की दबंगों ने लूटी अस्मत 6 में से 4 आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के रीवा जिले से शर्मसार किये जाने का मामला सामने आया जहाँ दबंगों ने एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र से सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बताया जा रहा है। की आधा दर्जन दबंगों ने मिलकर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद चार आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। मामला सामने आने के बाद इस पर सियासत भी शुरू हो गयी है। महिला कांग्रेस ने इसे अपना मुद्दा बनाते हुए पीड़ित महिला से मुलाकात भी की। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ दबंग बदमाश पंचायत भवन में बैठकर शराब खोरी कर रहे थे तभी पास से ही गुजर रही महिला से छेड़छाड़ कर मारपीट कर दी और बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। महिला की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
05-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.