सागर विधायक ने डॉक्टर और मंत्री से बात कर सुलझाया मसला स्थगित हुई डॉक्टरों की हड़ताल ||SAGAR TV NEWS

 

 

कोरोना काल में सागर बीएमसी के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। जिससे कई सारी परेशानियां खड़ी हो गयी। लेकिन मौके पर सागर नगर के विधायक शैलेन्द्र जैन पहुंचे उन्होंने डॉक्टरों से बात की जिसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल स्थगित कर दी है। दरअसल हालातों को देखते हुए विधायक शैलेन्द्र जैन ने बीएमसी के डीन डॉ. जीएस पटेल से चर्चा की इसके बाद कमिश्नर मुकेश शुक्ला से बात की। और इस बारे में निर्णय करने को कहा। वहीँ इसके बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से फोन पर बात करते हुए इस बारे में अवगत कराया। जिसके बाद मंत्री विश्वास सारंग ने तकाल एक्शन लेते हुए इसका निराकरण किया। जूनियर डॉक्टर पल्लवी मिश्रा का कहना है। की कोरोना संकट में वो लगातार डटे हुए हैं। इस तरह की कार्यवाई से मनोवल गिरता है। वहीँ डॉ. सर्वेश जैन का कहना है। की मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की है। इसे ख़त्म नहीं किया है। जरुरत पड़ेगी तो फिर हड़ताल करेंगे।


By - sagar tv news
08-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.