महिला के साथ गलत काम करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एक महिला के साथ दो लोगों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सागर जिले के भानगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर को एक महिला मंदिर गयी थी। जहां से लौटते समय दो आरोपी मंदिर के पास से महिला को पकड़कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे डरी सहमी महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बारे में पीड़ित महिला ने घटना के बारे में 6 अक्टूबर को परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ महिला भानगढ़ थाने पहुँची। जहां उसने पूरी घटना पुलिस को बताई। जिस पर पुलिस ने आरोपी रोहित बुंदेला और लल्लू बुंदेला दोनों निवासी करोंदा के खिलाफ दुष्कर्म सहित जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया था। दोनों फरार थे जिन्हे गिरफ्तार किया गया और बीना न्यायालय में पेश किया। जहाँ से उन्हें खुरई जेल भेज दिया है। मामले में थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने जानकारी दी।-


By - Manoj Badhwani
08-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.