उपचुनाव के मैदान में उतरे शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय || SAGAR TV NEWS ||
उपचुनाव में जहाँ बड़े-बड़े नेता मैदान में हैं। तो अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय चौहान भी मैदान में उतर गए हैं। वो अशोकनगर जिले के मुंगावली में युवा सम्मेलन में शामिल हुए। जहाँ कार्तिकेय ने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से चर्चा की। वहीं आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2003 में जब कांग्रेस के काले बादल के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में जैसी सरकार जनता चाहती थी। मध्य प्रदेश को बेरोजगारी और बीमारी से बाहर लाने वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी ही है। हमारे प्रदेश में नेता बहुत थे लेकिन प्रदेश चाहता था। अच्छी नीति और नियति का नेता होना चाहिए इसीलिए 2005 में शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री की शपथ ही नहीं ली बल्कि उन्होंने शपथ ली थी कि जब तक जीऊंगा मध्य प्रदेश की जनता के लिए जीऊंगा।बता दें की मुंगावली विधानसभा में शिवराज सिंह पुत्र कार्तिकेय सिंधिया के पुत्र महा आर्यमान का आगमन होना था। लेकिन किन्ही कारणों के चलते आर्यमान का दौरा रद्द हो गया। जिसके बाद कार्तिकेय ने युवा सम्मेलन में आमजन और युवाओं को संबोधित किया।