सागर- कर्ज से परेशान किसान ने उठाया बड़ा कदम || SAGAR TV NEWS ||

 

 

 

एमपी के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में एक बार फिर कर्ज के चलते किसान आत्महत्या मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के कुमेरिया-भटौली के 35 वर्षीय जगदीश कुर्मी की लाश सड़ी-गली हालत में पेड़ से लटकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक़ 5 अक्टूबर से जगदीश कुर्मी लापता था। परिजनों ने इसके बाद गढ़ाकोटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को जब लकड़ियां काटने वाले कदला गांव के भदभदा नाले के पास पहुंचे तो उन्हें पेड़ से लटका एक शव दिखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।  
मृतक के बड़े भाई का कहना है कि पिछले दो सालो से फसल नहीं निकलने से कर्ज हो गया था। बेटियों की शादी करनी थी। इससे वह परेशान था इसलिए आत्महत्या कर ली है। इस संबंध में SDOP अनुराग पांडे का कहना है पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक किसान जगदीश कुर्मी 2 एकड़ जमीन का मालिक था जिस पर उसने सोयाबीन की फसल बोई थी। लेकिन खेत में फसल बर्बाद होने की वजह से उसने खड़ी फसल में बखरनी करवा दी थी।

गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र से एक हफ्ते में यह दुसरा किसान आत्महत्या का मामला सामने आया है। यह थाना क्षेत्र मध्यप्रदेश के PWD मंत्री के क्षेत्र गोपाल भार्गव की गृह विधानसभा रहली क्षेत्र का है।  

 
 

By - Ravi Soni (Garhakota Sagar MP)
16-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.