जीत के बाद पार्टी कार्यालय और राजेन्द्र सिंह के घर पहुंचे गोविंद सिंह
सुरखी उपचुनाव में भाजपा के गोविंद सिंह ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। बुधवार को नवनिर्वाचित विधायक गोविंद राजपूत जिला भाजपा कार्यालय पहुचे। कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, संगठन मंत्री केशव भदौरिया और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जीत के लिए पार्टी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद वह पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर के घर पहुचे। और राजेंद्र सिंह की माता जी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक भानु राणा सुशील तिवारी, गौरव सिरोठिया भी मौजूद रहे।