छठ पर्व पर संतान सुख की प्राप्ति को लेकर महिलाओं ने आधे पानी में डूबकर की कामना

 

 

 

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में बिहारियों ने छठ पूजन का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। पाली के मल्होत्रा घाट में सभी महिलाएं आधे पानी मे डूबकर संतान की लंबी कामना और सन्तान प्रप्ति के लिए व्रत का पालन करते हुए पूजा अर्चना की। वहीँ इस त्यौहार के बारे में व्रत रखने वाली महिलाओं बताया गया की यह त्यौहार तीन दिन मनाया जाता है। जिसमें पहले दिन लौकी भात दूसरे दिन खीर और तीसरे दिन चौबीस घण्टे निर्जला रहकर यह व्रत रखा जाता है। यह त्यौहार मुख्य रूप से संतान की सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। इस व्रत की विशेषता ऐसी मानी जाती है। की जिसके यहां संतान न हो तो उसे इस व्रत को रखने से संतान की प्राप्ति होती है।


By - Rajkumar Goutam
20-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.