मास्क चेकिंग के दौरान अजाक्स नेता ने की बदसलूकी || SAGAR TV NEWS ||

 

 

कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए प्रशासन सख्ती से पेश आ रही हैं इसी को लेकर बीना के सर्वोदय चौराहे पर नगर पालिका मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था, इसी दौरान बिना मास्क लगाए निकल रहे अजाक्स नेता कमलेश अहिरवार को रोकना नगरपालिका कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। अजाक्स नेता कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने लगे। समझाने पर कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस से भी बदसलूकी करने से अजाक्स नेता बाज नहीं आए। शहर में लगातार बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मामलों के चलते प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए मास्क पहनने के लिए लोगों पर जुर्माना कर रहा है। लेकिन इस कार्रवाई से नाराज अजाक्स नेता ने नगरपालिका कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों से ही बदसलूकी करना शुरू कर दी। हालांकि थाना प्रभारी कमल निगवाल की समझाइश के बाद अजक्स नेता ने जुर्माना जमा कर दिया


By - Manoj badhwani (Bina,Sagar MP)
26-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.