2 बाइक की जबरदस्त टक्कर,फार्मासिस्ट की गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के खुरई- खिमलासा रोड के पथरिया जेगन व करमपुर गांव के बीच में दो बाईकों की जबरदस्त भिडंत हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक खुरई सिविल अस्पताल में फार्मासिस्ट की पद पर था। ओर वर्तमान में कोरोना सेंपलिंग का कार्य कर रहा था। इसके अलावा दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए जिनमें से एक ही गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक अपने दो अन्य रिश्तेदारों जो पथरिया जेगन गांव से बैठे थे और बीना मृतक यशवंत के छोटे भाई के लिये लड़की देखने जा रहे थे। लेकिन तभी सामने से एक शराब के नशे में तेजी से लहराता हुआ गाड़ी चलाकर ला रहा था और सीधे टक्कर मार दीं जिससे यशवंत अहिरवार खुरई निवासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बैजनाथ अहिरवार व सुदामा प्रसाद अहिरवार घायल हो गए। टक्कर मारने वाला बाईक सवार उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के सरखेड़ा गांव निवासी रतिराम अहिरवार है जिसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही खिमलासा की डायल 100 घटनास्थल पर पहुंची और 3 घायलों को खुरई के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल खुरई के शहरी थाना पुलिस ने पंचनामा कार्यवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।


By - Manoj badhwani (Khurai,MP)
14-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.