युवक कांग्रेस चुनाव में सागर में जिला और विधानसभा अध्यक्ष में कौन जीता देखिए || SAGAR TV NEWS ||
सागर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल चौबे बन गए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीतू साहू को 146 वोट से हराया है। बता दे कि सागर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार नीतू साहू, निखिल चौकसे, प्रदीप सोनी और राहुल चौबे खड़े हुए थे। इसके लिए ऑनलाइन वोटिंग की गई थी। जिसमे राहुल चौबे को 1259 वोट मिले है। जिला अध्यक्ष पद के साथ विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी चुनाव हुआ। जिसमे सागर जिले की 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर ही प्रत्याशी आमने सामने थे। क्योकि नरयावली विधानसभा से NSUI के अक्षय दुबे ने निर्विरोध वि विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे। और मतदान में सभी 471 वोट भी उन्हें ही मिले है। सुरखी का चुनाव रद्द हो गया था। जबकि सागर विधानसभा से प्राजंल जैन को 591 वोट और नितेश अहिरवार 568 वोट मिले। प्राजंल 29 वोट से चुनाव जीते। ऐसे ही रहली से अनिकेश सेंधिया, खुरई से आकाश पराशर, बीना से आशीष चतुर्वेदी, बंडा से दीपक प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष चुने गए है।