भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को लोगों ने किया याद || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
भारत की पहली महिला शिक्षिका, कवियत्री,पहली बालिका स्कूल की स्थापना करने वाली और महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती युवा माली सैनी समाज द्वारा धूमधाम से मनायी गयी। ये उनकी 190 वी जयंती है। समाज के लोगों ने महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों के उत्थान क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की। साथ ही नए साल के मौके पर सावित्री बाई फुले और ज्योतिराव फुले के कैलेंडर का विमोचन कर सभी को वितरित किये गए। इस दौरान आर्केष्ट्रा और डांस की प्रस्तुति भी दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों के अलावा बच्चे भी शामिल हुए।