सरकारी सिस्टम या ससुराल वाले कौन है इस दुनिया को छोड़कर जाने वाले पति पत्नी के जिम्मेदार ?SAGARTVNEWS

 

 

कोई इंसान आखिर कैसे इतना मजबूर हो सकता है। की अपनी जान दे दे वो भी इस तरह की सुनकर रूह कांप जाए। कलेजा मुंह को आ जाए। सागर के बहरोल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने सभी को सन्न करके रख दिया है। और सरकारी सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि मृतक ने मरने से पहले ये आरोप लगाए हैं। की उसे और उसकी पत्नी को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने पुलिस, शासन, प्रशासन, मुख्यमंत्री यहां तक की पीएम तक को इसकी शिकायत की थी लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। लगातार प्रताड़ना सही और आखिरकार मजबूरन ऐसा कदम उठाना पड़ा। दोनों पति पत्नी फांसी लगाकर इस दुनिया को अलविदा कह गए। मृतक ने ये भी कहा की उनके जाने के बाद उसके बच्चों का ख्याल रखना जिसमें पड़ोसियों का जिक्र किया गया है।वीडियो में मृतक नीलेश अहिरवार ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें कहा है। की ससुर ने चालीस हजार रुपये लिए हैं। जो दे नहीं रहे थे। साथ ही मौसिया ससुर जिन्होंने 45 हजार रुपये लिए हैं। वो भी नहीं दे रहे हैं। साथ ही कहा की ससुराल वालों के पास उसकी कई और भी चीजें हैं। उसने वीडियो में गुजारिश की है। की वो और पैसे लेकर बच्चों को दिए जायें। उसने ये भी आरोप लगाया की उसे कई जगहों पर मारने की कोशिश की गयी। उन्हें कड़ी से कड़ी दी जाए। और ये कहकर उसने फांसी लगा ली इसके पहले उसकी पत्नी ने भी ऐसा ही किया।


By - SAGAR TV NEWS
05-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.