कृषि कानूनों को रद्द करने किसानों का प्रदर्शन मोदी सरकार को जमकर कोसा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS
एमपी के बैतूल में कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए गुरूवार को कांग्रेस के पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे की अगुवाई में सैकड़ों किसानों ने तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च किया। मुलताई गोलीकांड की पृष्ठभूमि वाले मुलताई में इस आंदोलन को खास नजर से देखा जा रहा है।इसके पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुलताई के फव्वारा चौक पर एक बड़ी सभा का आयोजन किया। जहा केंद्र सरकार की कृषि विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया गया। इस सभा में मुलताई इलाके के सैकड़ों किसान शामिल हुए। सभा के बाद किसानों ने चौक से लेकर तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान जहां कृषि बिलों को रद्द करने की मांग कर रहे थे वहीं वे मध्यप्रदेश में किसानों को खेती में आ रही अड़चनों का जिक्र कर रहे थे। किसानों ने यहां रवि सीजन में बिजली की समस्या होने ,ट्रांसफार्मरों को समय पर न बदलने के कारण फसलों के सूखने के मुद्दा उठाया है