बाइक सवार ने गरीब को मारी ऐसी टक्कर अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहा है पीड़ित || SAGAR TV NEWS ||

 

एक तो गरीबी ऊपर से गीला आटा, सागर के लक्ष्मीपुरा में रहने वाले मनोज सोनी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जो अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे हैं। दरअसल हर रोज की तरह फेरी कर बर्तन बेचने वाले मनोज सोनी 21 जनवरी को अपने घर से निकले थे। और रात करीब आठ बजे ठेला लेकर वापिस लौट रहे थे। लेकिन किशोर न्यायालय के नजदीक उन्हें बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मनोज सोनी बुरी तरह से घायल हो गए उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुँचाया। वहीँ जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंचे। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल के भाई प्रदीप सोनी ने बताया की उनके भाई को बाइक सवार ने शराब के नशे में टक्कर मारी दी जिससे वो खाई में जा गिरे। उन्होंने बताया की हादसे में गंभीर चोट लगने की वजह से उनके भाई की पेट की आंतें फट गयी हैं। वहीँ उनका ऐसा आरोप है। की सम्बंधित का नाम और गाड़ी नंबर होने के बावजूद भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके भाई के दो ऑपरेशन हो चुके हैं। लेकिन हालत ठीक नहीं है। परिजन चाहते हैं की कार्यवाई कर उन्हें मुआवजा दिया जाए। जानकारी के मुताबिक परिवार की माली हालत ठीक नहीं है और गंभीर चोट लगने की वजह से मनोज सोनी को ठीक होने में वक़्त भी लगेगा। और ऐसे में परिवार के भरण पोषण में मुश्किल होगी।


By - sagar tv news
26-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.