खेत में पहुंचे युवक की बनी जान पर सूअर ने बोला धाबा || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में उस समय एक युवक की जान पर बन आयी जब उस पर जंगी सूअर ने हमला बोल दिया। जिसमें वो घायल हो गया है। पूरा मामला मूडरा गांव से सामने आया है। जहाँ अपने खेत पर पहुँचे 30 साल के युवक उदम प्रजापति पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जिसे परिजन आनन-फानन में खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक उदम सुबह करीब 4 बजे अपने खेत पहुंचा था। जैसे ही उसने खेत में टार्च के सहारे देखा तो बड़ी संख्या में जंगली सूअर खेत में घुसे हुए थे। और फसलों को नुकसान पहुँचा रहे थे। तो वो सूअरों को भगाने पहुंचा। इसी दौरान एक सूअर ने उदम प्रजापति के पैर हाथ में काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुँची। जहाँ घायल को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।