राशन दुकानों के सेल्समैनों की हड़ताल से परेशान महिलाओ ने किया हंगामा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |
शासकीय उचित मूल्य दुकानों के सेल्समैनों की चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण हितग्राही अब परेशान होने लगे हैं। जिसके कारण बीना तहसील परिसर में दर्जनों महिलाओं ने प्रदर्शन कर राशन के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।जिसको लेकर तहसील परिसर में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। हालांकि सरकारी उचित मूल्य की दुकानों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है जिसकी वजह से राशन वितरण नहीं किया जा रहा। लेकिन इस हड़ताल का खामियाजा अब गरीबों को भुगतना पड़ रहा है।