लॉकडाउन में ताबड़तोड़ फायरिंग,अफसर के घर पर चलाई गोलियां || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

कोरोना संक्रमण की वजह से मुरैना में लॉकडाउन है। इसके बावजूद गुंडों के हौसले बुलंद हैं। पाबंदियों के बावजूद पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला शुक्रवार का है। यहां के स्टेशन रोड नेकसिया वाली गली उत्तमपुरा क्षेत्र में रंजिश के चलते वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जगदीश टैगोर पर हमला कर दिया। गुंडों ने दिनदहाड़े जगदीश के घर पर पत्थर फेंके। यही नहीं, जमकर कट्‌टे और बंदूकों से फायरिंग भी की। पुलिस ने मामले में चार लोगों को पकड़ा है। आधे घंटे तक इलाके में दहशत फैली रही। मोहल्ले में किसी ने इसका वीडियो बना लिया।

 

इस घटना के घटे भर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना के मुख्य 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गिर्राज राजोरिया

 
 
 

By - Sagar Tv News
16-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.