सागर तालाब के काम की जांच करने कलेक्टर ने कमेटी बनाई || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे लाखा बंजारा झील के कार्यो में अनियमितता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जिसके बाद तालाब में चल रहे कार्यों की जांच करने के लिए कलेक्टर दीपक सिंह ने एक 4 सदस्य टीम गठित की है यह टीम झील की वर्तमान भौतिक प्रगति, वित्तीय प्रगति, टेंडर स्वीकृति और अनुबंध के अनुसार कामों का आकलन झील के काम की गुणवत्ता और समयावधि में कार्य संपादन की समीक्षा और निरीक्षण कार प्रतिवेदन तैयार करेगी इसके साथ ही गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण करने के लिए सुझाव भी देंगे, ताकि पारदर्शिता के साथ झील के निर्माण कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा किया जा सके जांच प्रतिवेदन 31 मई तक जिला कलेक्टर के सामने प्रस्तुत करना होगा
कलेक्टर द्वारा गठित की गई इस कमेटी में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री भीम सिंह मोहनिया, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, जल संसाधन विभाग के पीएमयू पुष्पेंद्र सिंह, कोष एवं लेखा संभाग सागर के संयुक्त संचालक कमल नरे को शामिल किया गया है
दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चिट्ठी लिखी थी जिसमे उन्होंने तालाब में किए जा रहे कामों को लेकर आपत्ति उठाते हुए डिसिल्टिंग में भ्रष्टाचार होने को लेकर बात लिखी थी


By - Sagar Tv News
22-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.