जंगली सूअर ने दो लोगों पर बोला धाबा वो भी ऐसा की पहुंच गए अस्पताल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के राहतगढ़ इलाके में एक जंगली सूअर ने दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों को घायल कर दिया। जिसमें एक घायल की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पहला मामला काला भटुआ क्षेत्र का है जहाँ पर विलाल कुरैशी अपनी बकरियां लेकर जा रहा था। तभी उस पर एक जंगली सुअर ने हमला कर दिया जिससे विलाल को पीठ में घाव हुआ है।  दूसरा मामला फूटा तालाब का है। जहाँ पर रसीद नामक वृद्ध अपनी बकरियां चराने गया हुआ था। उसी दौरान जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि रसीद खून से लथपथ हो गया। हालांकि आस पास के लोगों ने उसे किसी तरह से बचाया। दोनों घायलों का इलाज राहतगढ़ अस्पताल में किया गया। जहाँ वृद्ध रसीद की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे जिला आस्पताल सागर रैफर किया गया है।


By - Dharmendra Rajput (M.P)
27-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.