मुख्यमंत्री ने बताया 1 जून से प्रदेश में क्या खुलेगा,क्या बंद रहेगा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश में पाबंदियों के साथ 1 जून से अनलॉक की धीरे-धीरे शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को इसका ऐलान किया। CM ने बताया कि अनलॉक के दौरान आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी। राजनीतिक और सार्वजनिक आयोजनों विशेषकर धरना-प्रदर्शन, रैलियों और धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रमों की अनुमति होगी, लेकिन वर-वधु दोनों पक्षों से सिर्फ 10-10 लोग ही शामिल हो पाएंगे। शादी समारोह में आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव टेस्ट अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में सरकार टेस्टिंग के लिए व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में भीड़ से बचने के लिए धारा 144 पहले की तरह ही लागू रहेगी।

हालांकि जिले की परिस्थितियों के हिसाब से आखिरी फैसला कलेक्टर ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुपों पर ही छोड़ा है। कि उन्हें क्या चालू रखना है क्या बंद रखना है।


By - Sagar Tv News
27-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.