होटल पर छापा, आपत्तिजनक हालत में महिला-पुरुषो को पकड़ा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
देवास जिले में शुक्रवार देर रात को पुलिस ने एक होटल में छापामार कार्रवाई कर सैक्स रैकेट पकड़ा है। होटल से 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें दिल्ली की कुछ लड़कियां भी शामिल है। पुलिस ने होटल से तीन कार और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। पुलिस इस पर खुलकर कहने से बच रही है। देवास के उज्जैन रोड स्थित बांगर में मेपल्स ब्लू होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली की 6 लड़कियों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।