बैंक के अंदर एक कर्मचारी ने किया ऐसा की सुनकर होश फाख्ता हो जाएंगे ! | STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 |
एमपी के अशोकनगर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारी ने फांसी लगा ली। युवक बैंक में प्राइवेट तौर पर काम करता था। मृतक का नाम मनीष दुबे बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वो मंगलवार की शाम को बैंक के अंदर ही कहीं छुप गया था। जिसने फांसी लगाने से पहले वहां के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। जिसमें पैसो के लेनदेन की बात लिखी गयी है। उसे कुछ बैंक के कर्मचारी और बाहर के लोगों के पैसे देना थे। जिन्हें वो चुका नहीं पा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि सुबह जैसे ही बैंक के कर्मचारी ने बैंक खोला तो मनीष दुबे फांसी पर लटका हुआ मिला। वही इस पूरे मामले में बैंक सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा होता है। क्योंकि बैंक बंद करने से पहले पूरे बैंक को चेक किया जाता है लेकिन ऐसा यहां पर नहीं किया गया एक सवाल यह भी उठता है। युबक बैंक में कहीं कोई अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था।फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।