दूसरी लड़की से था अफेयर इसलिए पति ने पत्नी को किया रास्ते से अलग पुलिस का खुलासा

बीते दिनों मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। जहां जींगनी गांव के पास 16 जून की रात पति पत्नी के साथ हुई लूट और पत्नी के हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति को ही गिरफ्तार किया है। जिसमें पति ने दूसरी लड़की से अफेयर होने के चक्कर में अपनी पत्नी को ठिकाने लगाने के लिए इस पूरी कहानी को रचा। पुलिस ने जिन गहनों को लूटा जाना बताया जा रहा था। उन्हें भी पति की निशानदेही पर पास ही एक पेड़ के नीचे जमीन से निकलवा लिया।
एसपी ललित शाक्यवार ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुदावली जौरा गांव के बबलू कुशवाह ने बताया था कि माता बसैया माता के दर्शन करने जाते समय 7 बदमाशों ने उसका और उसकी पत्नी का अपहरण किया और खेतों में ले जाकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी। वहीं इस बीच वह बदमाशों के चंगुल से भाग आया। जहां उसने आकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर बबलू ने अपने परिचित और रिश्तेदार जुटाकर भीड़ भी जमा कर ली। जिससे दबाव बनाया जा सके। पुलिस ने इस मामले में फॉरेंसिक, स्निफर डॉग और इस रास्ते से आमतौर पर गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने भी बबलू पर आरोप लगाया था। जिस पर शक के आधार पर पुलिस ने बबलू से पूछताछ शुरू की। पहले तो बबलू पुरानी कहानी 7 बदमाशों वाली सुनाता रहा। बाद में उसके सामने साक्ष्य पेश किए गए। जिसमें ऐसा होना नहीं लग रहा था। इसके बाद उसने पूरी घटना उगल दी। उसने बताया कि उसकी पत्नी को कोई बच्चा नहीं था वहीं उसका दूसरी लड़की से अफेयर भी चल रहा था। जिसके चलते उसने पत्नी की हत्या करने का पूरा षड़यंत्र रचा। उसने पहले खेत में लेकर पत्नी के साथ संबंध बनाए, इसके बाद मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने गहने भी बरामद किए हैं


By - SAGAR TV NEWS
21-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.