TOP_10_मध्यप्रदेश: बच्चा चोर समझ कर साधुओ के साथ ये क्या कर दिया || STVN INDIA ||
देखिए अजगर ने उगला शिकार होशंगाबाद जिले के आदिवासी ब्लॉक के ग्राम सातपुरा में 8 फीट के अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। करीब 15 मिनट चले रेस्क्यू के बाद उसे पकड़ा गया। इस दौरान अजगर ने निगली बिल्ली को उगल दिया। बिल्ली 3 फीट की थी। देखकर लोग दंग रह गए। बाद में अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।
20 रूपये के विवाद में गोली चली रीवा की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत निपानिया मोहल्ले में आज 20 रूपये के विवाद में गोली चल गई जिसके बाद आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज जारी है।
सांड ने बुजुर्ग को उठा कर पटका मध्य प्रदेश में सांड के हमले के दो मामले सामने आए हैं। सागर जिले के खुरई में रास्ते में खड़े सांड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से हो गया। वहीं, जबलपुर में इलाज के दौरान एक किसान की सांड के हमले की वजह से मौत हो गई। यहां सांड ने 22 दिन पहले खेत में काम करते समय हमला किया था।
बिजली के तारों से टकराई बस भिंड में यात्रियों से भरी स्लीपर बस बिजली के तारों से टकरा गई। करंट बस में फैल गया और टायरों से धुआं उठने लगा। हादसे में बस पार्टनर की मौत हो गई, जबकि 6 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लड़की बनकर न्यूड वीडियो बनाये सिंगरौली में 10वीं पास स्टूडेंट सेक्सटॉर्शन का शातिर निकला। उसने लड़की बनकर लड़कों को फंसाया और उनके न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। फिर इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ऐंठने लग गया। नाबालिग आरोपी ने पहला शिकार अपने चाचा को ही बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
3 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा जबलपुर लोकायुक्त ने भोपाल के हबीबगंज स्टेशन के बाहर नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) के इंजीनियर को 3 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए मंगलवार काे दबोचा है। आरोपी ने सिवनी जिला अस्पताल में 40 लाख रुपए के मेंटेनेंस बिल को पास करने के एवज में 10% की घूस मांगी थी। 3 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा।
MP में मिला दुर्लभ हरा सांप बैतूल की दीपिका नरवरिया घर के गार्डन में सफाई कर रही थी। गार्डन में उन्हें पतली सी बेल दिखी। इसे पकड़कर जैसे ही उन्होंने खींचा, किसी चीज ने तेजी से उनके हाथ में काटा। देखा तो यह हरा सांप था। दीपिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह ठीक हैं।
लुटेरी दुल्हन गैंग को पकड़ा गुना जिले के मधुसूदनगढ़ में लुटेरी दुल्हन गैंग को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हांसिल की है। दुल्हन रेखाबाई नायक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ,हालांकि 2 आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
बच्चा चोरी के शक में पिटाई धार में 2 साधुओं के साथ जमकर मारपीट की गई। कार सवार साधु कुछ बच्चों से पता पूछ रहे थे। भभूत लगी होने की वजह से बच्चे डर गए। इसी दौरान किसी ने बच्चा चोर होने की अफवाह उड़ा दी। इसके बाद लोगों ने साधुओं की कार को घेर लिया। साधुओं से जमकर मारपीट के बाद पुलिस को सौंप दिया।
कांग्रेस पर भड़के शिवराज पेगासस प्रोजेक्ट के जरिए कथित जासूसी मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कांग्रेस पर वार किया है। उन्होंने इस मामले को विपक्ष की घिनौनी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की इंटरनेशनल साजिश है। इतना ही नहीं, शिवराज ने कहा- इतिहास गवाह है कि कांग्रेस जासूसों से भरी पार्टी है।