सीहोर जिला अस्पताल में एक 32 वर्षीय महिला ने एक साथ 3 शिशुओं को जन्म दिया। महिला और उसके तीन बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। वहीं महिला और बच्चे अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में भर्ती हैं जहां डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। शेख सलीम की पत्नी रेहाना को शादी के बाद पहले प्रसव में जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में भर्ती करवाया गया था। पिछले कई महीनो से महिला का इलाज सरकारी अस्पताल में पदस्थ महिला गायनेकोलॉजी डॉक्टर प्रियंका राजोरिया के पास ही चल रहा था।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.