सागर-डॉक्टर के घर से 66 लाख की डकैती के 7 आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

महाराष्ट्र के पुणे में डॉक्टर के घर में डकैती डालकर 66 लाख रुपए से अधिक लूटकर भागे 7 आरोपियों को सागर पुलिस की मदद से पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख की नगदी और 18 लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपियों ने डकैती में लूटे रुपए से अपने शौक पूरे करने के लिए ब्रांडेड कपड़े, जूते और बाइकें खरीदी हैं। मामले में महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं सागर के दो आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

एडिशनल एसपी विक्रम सिंह परिहार ने बताया लोनावाला में चाईल्ड स्पेशलिस्ट 75 वर्षीय डॉ. हीरालाल खंडेलवाल के घर में 17 जून की रात 15 बदमाशों ने खिड़की के रास्ते घुसकर डकैती डाली थी। इसमे डाक्टर से करीब 50 लाख की नगदी और 18 लाख की कीमत के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। वारदात होने के बाद इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था, जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन सागर जिले में मिली। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने सागर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह से संपर्क किया।

लोनावाला थाने की टीम सागर पहुंची। राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज के साथ टीम ने राहतगढ़ क्षेत्र के ग्राम डाबरी से दो नाबालिगों सहित 3 आरोपियों को पकड़ा। वहीं सागर के मोतीनगर क्षेत्र से 4 आरोपी गिरफ्तार किये है।


By - Anuj Gautam
07-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.