सागर-जेल पहुंचे कलेक्टर ने चलाया चरखा

MP के सागर जिले के कलेक्टर की कार्यशैली प्रदेश भर में एक अलग पहचान बनाती जा रही है सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने जब से जिले की कमान संभाली है तब से उनकी कार्यशाला की जमकर तारीफ हो रही। ऑन द स्पॉट शैली के लिए पहचान बनाने वाले कलेक्टर दीपक सिंह फिर सुर्खियों में। सुर्खियों में होने की वजह है उनका राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चरखे को चला कर हथकरधा को आगे बढ़ाना। जी हाँ
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर कलेक्टर दीपक सिंह ने सागर केंद्रीय जेल पहुंचकर यहां के हथकरघा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हथकरघा केंद्र तथा केंद्रीय जेल में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे अन्य प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। सागर केंद्रीय जेल का हथकरघा केंद्र अपने प्रकार का हथकरघा के क्षेत्र में सबसे बड़ा एवं पहला उदाहरण है। यहां सुधार बंदी इस कौशल के माध्यम से न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं बल्कि, सागर केंद्रीय जेल को देश में एक नई पहचान भी दिला रहे हैं।

कलेक्टर दीपक सिंह ने इससे पहले एक गांव पहुचकर जल संरक्षण और पर्यावरण का एक अलग रचनात्मक संदेश दिया था इसके अलावा जिले के वो ऐसे अधिकारी है जो जन सेवा और जन उपकार के कार्यो से दिल जीतने में माहिर है


By - sagar tv news
08-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.