पत्नी ने ससुराल जाने से किया इंकार तो पति ने काट दिया हाथ

एमपी के सागर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं जिले के रहली थाना क्षेत्र से कांसल पिपरिया गाँव में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी का धारदार हथियार से हमला कर हाथ काट दिया। परिवार वालों ने गंभीर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।सूचना के मुताबिक रवीना नाथ अपने मायके कांसल पिपरिया में थी। इसी बीच शुक्रवार को पति पप्पू नाथ विदिशा निवासी उसे लेने के लिए कांसल पिपरिया पहुंचा। पत्नी रवीना से विदिशा चलने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। रात करीब 3 बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई।तभी विवाद बढ़ा और गुस्साए पति ने धारदार हथियार (बका) से पत्नी रवीना पर हमला कर दिया। घटनाक्रम में रवीना का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया है। चिल्लाने की आवाज सुन परिवार वाले जागे और तुरंत कमरे में पहुंचे। जहां रवीना खून से लथपथ पड़ी थी। वहीं कटा हुआ हाथ अलग पड़ा था। रवीना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार किया। इसी बात पर पति ने धारदार हथियार से उसका हाथ काट दिया। मामले में आरोपी पप्पू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


By - sagar tv news
15-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.