TOP_10_मध्यप्रदेश : नाबलिग ने सिरफिरे प्रेमी को गोली मारी || STVN INDIA ||

 

फंदे पर लटके मिले मां-बेटे
छतरपुर के मजरा चरहीपुरवा में दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। 33 साल की महिला ने 4 साल के मासूम को पहले फंदे पर लटका दिया, इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। शुरुआती जांच में घटना की वजह घरेलू कलह सामने आई है। महिला के मायके वाले इसे हत्या बता रहे हैं।


चावल से भरे ट्रक ने रौंदा, मौत
गुना जिले के राघौगढ़ में चावल से भरे ट्रक ने 9वीं के छात्र को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अफसरों की गाड़ियों के कांच भी भीड़ ने फोड़ दिए। पूरी घटना वहां लगे CCTV में रिकॉर्ड हुई है

फ्लैट में मिली युवती की लाश
ग्वालियर के सिरोल में गार्डन पैलेस में फ्लैट में मिला रिसेप्शनिस्ट के शव की पड़ताल में पुलिस उलझ गई है। सुसाइड नोट संदिग्ध लगने के बाद अब प्रॉपर्टी डीलर अंडरग्रांउड हो गया है। इसी के ऑफिस में युवती काम करती थी।

सांप के काटने से भाई-बहिन की मौत  
रिश्ते के भाई बहन को सांप के डसने के बाद उनके परिजन झाड़-फूंक के लिए ओझा के चक्कर लगाते रहे और दोपहर में दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया घटना सागर जिले के माल्थोन थाना क्षेत्र की है जहां शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात  दो बहछो को सोते समय सांप ने डस लिया था


मुंबई में बैंक हैकिंग के तार ग्वालियर से जुड़े!
ग्वालियर के कोचिंग संचालक, उसके दो 12वीं के स्टूडेंट को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के तार हाल में मुंबई की बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत से 5.5 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़े हैं। कोचिंग संचालक और उसके दो स्टूडेंट के खाते में 22.5 लाख रुपए भी आए थे


रिश्वतखोर बैंक मैनेजर गिरफ्तार
झाबुआ में शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ने सहकारी बैंक के जनरल मैनेजर डीआर सरोठिया को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सरोठिया ये रिश्वत फसल बीमा राशि मंजूर करने के लिए ले रहे थे। इसके लिए उन्होंने 3 लाख रुपए मांगे थे।




सिरफिरे आशिक को युवक ने मारी गोली
छतरपुर में एक भाई ने बहन को परेशान करने वाले आशिक की गोली मारकर हत्या कर दी है। दरअसल, घटना बेनीगंज मोहल्ले में देर शाम हुई। परिजनों के अनुसार मृतक शहबाज बहन को परेशान किया करता था। कई बार समझाने के बावजूद भी जब वह नहीं माना तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

MP की इकलौती पिता-पुत्री की जाेड़ी
भोपाल के जीएल यादव और एकता प्रदेश की पहली ऐसी पिता-पुत्री की जाेड़ी बन गए हैं जिनके घर में मप्र के सर्वाेच्च खेल अवाॅर्ड एकलव्य, विक्रम और विश्वामित्र के अलावा भारत सरकार का अर्जुन अवाॅर्ड भी है।




महिला नेता का छलका दर्द
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ में कांग्रेस में अत:कलह सामने आई है। राजगढ़ जिले में 5 सितंबर से शुरू हो रही कांग्रेस की खेत किसान सम्मान पदयात्रा के पोस्टर में फोटो नहीं लगने पर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रचना भार्गव ने अपने नेताओं के खिलाफ नाराजगी जताई है।


अमित शाह 18 सितंबर को मप्र आएंगे
मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, जोबट व रैगांव विधानसभा सीटों के उपचुनाव के ऐलान अक्टूबर में हो सकता है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मप्र से इन सीटों से संबंधित फीडबैक लिया है। उप चुनाव के ऐलान की संभावनाओं को इसलिए भी बल मिला है क्योंकि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 सितंबर को जबलपुर पहुंच रहे हैं।


By - Sarag tv news
04-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.