MP आकाशीय बिजली गिरने से 2 सास-बहू समेत 3 पशुओं की गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी में कई जगहों से बारिश के बाद बिजली गिरने की खबर सामने आयी वहीँ नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना अंतर्गत लवेरी गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू सहित मकान के पास बंधे 3 पशुओं की मौत हो गई। जबकि घर में मौजूद पिता-पुत्री और मक्का इकठ्ठा कर रहे दो मजदूर झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना में मुंगवानी पुलिस मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर रही है।
बताया गया की लवेरी गांव निवासी हाकम यादव का मकान खेत पर बना है। घर में मक्का इकठ्ठा करने का काम हो रहा था। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकते हुए गिरी तो पास में मौजूद मुतलाबाई यादव और हाकम की पत्नी रागिनी की मौत हो गयी।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों का मौके पर इलाज किया और सभी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। मामले में मुंगवानी थाना प्रभारी रोहित पटेल ने जानकारी दी।


By - Anuj Mamar Narsinghpur (M.P.)
30-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.