मां दुर्गा की उपासना का पर्व आज से हुआ शुरू मंदिरों में लगा भक्तों का तांता। || SAGAR TV NEWS ||
नवरात्रि पर्व आज से प्रारंभ हो गए हैं। शहर में जगह-जगह माता रानी के पंडालों में भी माता रानी की प्रतिमाएं विराजमान हो गई है।सागर जिले के खुरई शहर के प्रसिद्ध प्राचीन किला स्थित मंदिर में विराजमान मां बीजासेन देवी एवं पठार पर स्थित मां महामंगला महाकाली के दरबार में भी सुबह से ही भक्तों द्वारा जल चढ़ाने का कार्य शुरू हुआ जो दोपहर तक चलता रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में माता जगत जननी को प्रसन्न करने के लिए भक्त जल, फल और फूल अर्पित करने के लिए पहुँचे। नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों व घरों में जवारे बोकर भक्त माता की आराधना में लीन हुए। कोरोना के चलते इस बार नवरात्रि पर पंडाल भी गाइडलाइन के मुताबिक ही बनाए गए हैं। शहर में करीब 65 से 70 स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। पुलिस प्रशासन देवी मंदिरों में ड्यूटी दे रहे हैं।